भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के आसान उपाय | Bhagwan shiv ko prasanna kaise kare

भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के आसान उपाय | Bhagwan shiv ko prasanna kaise kare

नमस्कार मित्रो, हर हर महादेव ,

भगवान शिव को देवो के देव महादेव कहते है | ओ कालो के काल महाकाल है | देवों के देव महादेव ही एक मात्र ऐसे भगवान हैं, जिनकी भक्ति हर कोई करता है। चाहे वह इंसान हो, राक्षस, भूत-प्रेत, पिशाच, शाकिनी, डाकिनी हो अथवा देवता हो। यहां तक कि पशु-पक्षी, जलचर, नभचर, पाताललोक वासी हो अथवा बैकुण्ठवासी हो। शिव की भक्ति हर जगह हुई और जब तक दुनिया कायम है, शिव की महिमा गाई जाती रहेगी।

शिव पुराण कथा के अनुसार शिव ही ऐसे भगवान हैं, जो शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनचाहा वर दे देते हैं। वे सिर्फ अपने भक्तों का कल्याण करना चाहते हैं। वे यह नहीं देखते कि उनकी भक्ति करने वाला इंसान है, राक्षस है, भूत-प्रेत है या फिर किसी और योनि का जीव है। शिव को प्रसन्न करना सबसे आसान है।

सनातन धर्म में सात दिनोंमेंसे सोमवार के दिन का एक विशेष महत्त्व है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विशेष पूजा अर्चना करते हैं। पुराणों के अनुसार भगवान शिव को सरल सौम्य और भोला बताया गया है। भगवान शिव एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। आइये जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय | नमस्कार मित्रों में हूँ आकाश और आप सभी का स्वागत हैं the Sanatani Tales में |

1.चलिए जानते है शिव आराधना कैसे करे ?

सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें फिर भगवान शिव को स्नान कराएं। एक आसन पर बैठकर सच्चे मन से शिव का ध्यान करें। प्रत्येक सोमवार शिव आराधना करने से शिव आपसे प्रसन्न होंगे।

2.चलिए जानते है भोलेनाथ को कोनसे चीजे चढ़ाना चाहिए?

भगवान शिव का चंदन और बिल्व पत्र बहुत प्रिय होता है। स्नान के बाद उन्हें चंदन लगाएं और अक्षत, धतूरा, दूध, गन्ने का रस, शहद, गे के गोबर का भस्म और गंगाजल अर्पित करें। सोमवार के दिन भोलेनाथ का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे। भगवान शिव को अगर आप चावल के मात्र 4 दाने भी भाव से अर्पित करें तो वे प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।

आगे बढ़ाने से पहले मित्रो आपसे एक अनुरोध है, अगर आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा तो लाइक और शेयर जरूर करे | आप इसका वीडियो यूट्यूब या फेसबुक पर देख सकते है | अगर आप वीडियो Youtube पर देख रहे हो तो channel को Subscribe कीजिये और Facebook पर देख रहे हो तो पेज को फॉलो जरूर करे|

3. चलिए जानते है भोलेनाथ को कोनसे चीजोंका भोग लगते है?

भगवान बहुत सरल, सौम्य हैं जो एक घतूरा और बिल्व पत्र से भी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें भोग लगाने के लिए किसी विशेष मिठाई की आवश्यकता नहीं होती। सोमवार को शिवजी को घी, शक्कर,गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। भोग के बाद धूप और दीप से भोलेनाथ की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। हमारे सनातन धर्म में अगरबत्ती जलना सही नहीं मन जाता | हमने पेहले सही अगरबत्ती क्यु जलानी नहीं चाहिए इसपर ब्लॉग बनाया हैं | ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपके सभी संकट धीरे-धीरे दूर होने लग जाएंगे।

4. चलिए जानते है भोलेनाथ को कोनसे मंत्र से प्रसन्न करते है |

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना से भी लाभ प्राप्त होगा। हमने महामृत्युंजय मंत्र जप की विधि, मंत्र जप के फायदे और इसके रचियता कोण है इस पर पहलेसे ही एक ब्लॉग बनाया है | आप ॐ नमः शिवाय इस मंत्र का भी १०८ बार जाप कर सकते है | माला जपने के लिए आपण रुद्राक्ष की माला या तुलसी की माला भी इस्तमाल कर सकते है | शिव पुराण में श्री शिवाय नमस्तुभ्यं इस मंत्र को भी शक्तिशाली बताया गया हैं|

शिव गायत्री मंत्र, शिव का शक्तिशाली पूजा मंत्र है। शिव गायत्री मंत्र का जाप सरल और शुभफलदायी है। इस मंत्र का विशेष विधि-विधान नहीं है। इस मंत्र को किसी भी सोमवार से प्रारंभ कर सकते हैं। इसी के साथ सोमवार का व्रत करें तो श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होंगे। हमने श्री शिव गायत्री मन्त्र का पाठ कैसे करें और इस मंत्र से क्या लाभ होते है इस पर पहलेसेही एक ब्लॉग बनाया है | आप इसेभी जरूर पढ़े

शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से भगवान शिव का आशीष तो प्राप्त होता ही है, साथ-साथ पैसों की कमी भी दूर होती है। घर में धन का प्रवाह बढ़ाने के लिए सोमवार, प्रदोष और मासिक शिवरात्रि के दिन कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें। पितृ दोष से छुटकारा प्राप्त करने के लिए भी यह उपाय बहुत कारगार हैं।

5. दान करने से भी भगवन महादेव प्रसन्न होते हैं

सोमवार को स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों धारण करें। जरूरतमंदों को सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-शांति आती है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे।

तो ये थे भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के आसान उपाय | आज के ब्लॉग में बस इतना ही उम्मीद हैं की आपको ब्लॉग अच्छा लगा होगा | अगर आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा तो लाइक और शेयर जरूर करे | आप इसका वीडियो यूट्यूब या फेसबुक पर देख सकते है | अगर आप वीडियो Youtube पर देख रहे हो तो channel को Subscribe कीजिये और Facebook पर देख रहे हो तो पेज को फॉलो जरूर करे| इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद |

हर हर महादेव

0 Shares

Disclaimer

यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है | यहां यह बताना जरूरी है कि The Sanatani Tales किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll-to-top